Bihar News: वैशाली जिले के महुआ थाना के अध्यक्ष और इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें सरकारी क्वार्टर में एक युवती के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिखाया गया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि थानेदार सुभाष प्रसाद युवती के हाथ में अपना सरकारी हथियार थामते हुए नजर आ रहे हैं, और यहां तक कि अपनी वर्दी की टोपी भी युवती को पहनाकर फोटोशूट करवाते दिख रहे हैं।
वहीं, इस विवादास्पद फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल किया गया है। वायरल होने से पुलिस विभाग की छवि पर आक्रामक सवाल उठ रहे हैं। कई वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि सरकारी हथियार का इस प्रकार दुरुपयोग करना नियमों का उल्लंघन है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न चिह्न लग जाते हैं। फोटो की सचाई से संबंधित स्पष्टीकरण करने के लिए कुछ मीडिया ग्रुप ने महुआ एसडीपीओ, वैशाली पुलिस अधीक्षक और तिरहुत आईजी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन अभी संपर्क नही बन पाया है।
तस्वीर वायरल होने के बाद थाना अध्यक्ष विवाद विवादों में घिरे हुए है और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले की जांच का आदेश दिया गया है। साथ ही पुलिस विभाग ने कहा है कि पुलिस की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है।





