ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: रात के वक्त पटना में ऑटो से कर रहे यात्रा..तो हो जाएं सावधान! पुलिस ने लुटेरा गैंग का किया खुलासा, सूनसान जगह पर लोगों से करते थे लूटपाट

Bihar News: पटना पुलिस ने ऑटो लुटेरा गैंग का पर्दाफाश किया है। लुटेरे सूनसान जगह पर यात्रियों से लूटपाट करते थे।

Bihar News
पटना पुलिस ने ऑटो लुटेरा गैंग का किया पर्दाफाश
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पटना पुलिस ने रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नकली पिस्टल, चाकू, लूटे गए रुपये और दो ऑटो बरामद किए गए हैं।


खबरों के मुताबिक, दानापुर रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे यात्रियों को निशाना बनाकर ये संगठित गिरोह लूटपाट करते थे। पटना पुलिस ने इस गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो ऑटो में सवार होकर सूनसान जगह पर यात्रियों को लूटते थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात करीब ढाई बजे मोहम्मद रिजवान नामक यात्री दानापुर स्टेशन से ऑटो पकड़ कर घर जा रहे थे। रास्ते में डीआरएम ऑफिस के पास ऑटो में सवार बदमाशों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर उनका मोबाइल और नकद पैसे लूट लिए।


इस वारदात के तुरंत बाद रिजवान ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो और बदमाशों की पहचान कर ली। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के सरगना विकास कुमार और शिवम कुमार समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  तीन बदमाशों शिवम, तीजू और विकास का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इनके खिलाफ फुलवारीशरीफ, नयागांव (सारण) और रूपसपुर थाने में लूट और अन्य संगीन मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, शिवम और विकास इस गिरोह के मास्टरमाइंड हैं, जो यात्रियों को निशाना बनाकर ऑटो में बिठाकर लूट की योजना बनाते थे।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें