ब्रेकिंग
दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकादरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका

Bihar Crime News: बिहार में सनकी बेटे ने पिता को दी खौफनाक मौत, रिटायरमेंट के पैसों के लिए तलवार से काट डाला

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले में एक सनसनीखेज वारदात में बेटे ने पिता की तलवार से हत्या कर दी। हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव में टीएस कॉलेज के कर्मचारी अनिल कुमार सिंह की हत्या उनके बेटे बबलू ने कर दी और मौके से फरार हो गया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के नवादा में एक बेटे ने अपने पिता को तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार की देर रात हिसुआ थाना क्षेत्र के बजरा गांव में अनिल कुमार सिंह आजाद की हत्या उनके बेटे ने ही कर दी। अनिल टीएस कॉलेज में चतुर्थ ग्रेड के कर्मचारी थे। उम्र 60 साल के आसपास होगी। अनिल कुमार सिंह के शरीर पर 6-7 जगह तलवार से वार के निशान मिले हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन आरोपी बेटा बबलू घर छोड़कर फरार हो चुका था।


अनिल कुमार सिंह के दूसरे बेटे डब्लू कुमार ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद सभी सो गए थे। अचानक पिता के चिल्लाने की आवाज आई तो वे कमरे से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि उनका बड़ा भाई (बबलू कुमार) पिता पर तलवार से हमला कर रहा है। परिजन तत्काल अनिल कुमार सिंह को अस्पताल ले जाने की कोशिश कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों को देखते ही बबलू तलवार लेकर फरार हो गया।


इस पूरे मामले में हत्या के कारण का जिक्र करते हुए छोटे बेटे डब्लू कुमार ने बताया कि उनका बड़ा भाई बबलू पिता को प्रताड़ित करता था। पिता एक साल में रिटायर होने वाले थे। बबलू नॉमिनी में अपना नाम जुड़वाने की जिद करता था। इतना ही नहीं, पिता के पास जो भी पैसा आता था वह मांग लेता था। सोमवार की रात बबलू नशे की हालत में घर आया था। जब सब परिवार सो गया तो उसने यह कांड कर दिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें