ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Crime News: बीजेपी के पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला, पटना जाने के दौरान बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर घेरा

Bihar Crime News: नवादा जिले में हिसुआ के पूर्व भाजपा विधायक अनिल सिंह पर नारदीगंज बाईपास के पास अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। भाजपा ने घटना की कड़ी निंदा की और पूर्व विधायक की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

Bihar Crime News: बीजेपी के पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला, पटना जाने के दौरान बदमाशों ने गाड़ी को ओवरटेक कर घेरा
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। हिसुआ से भाजपा के पूर्व विधायक अनिल सिंह पर शुक्रवार को नारदीगंज बाईपास के पास जानलेवा हमला किया गया। वे अपनी गाड़ी से पटना जा रहे थे, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की।


सूत्रों के अनुसार, जैसे ही गाड़ी रुकी, बदमाश सीधे अनिल सिंह की ओर बढ़े और उन पर हमला करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। हमले के बीच एक बदमाश का मोबाइल फोन नीचे गिर गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और अब वह जांच में एक अहम सबूत बन सकता है।


अनिल सिंह ने किसी तरह खुद को बचाया और तुरंत पास के नारदीगंज थाना पहुंचकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि हमले के हालात इतने गंभीर थे कि उनकी जान भी जा सकती थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।


इस हमले के बाद स्थानीय राजनीति में भी हलचल मच गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पूर्व विधायक की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एक नेता पर खुलेआम हमला हो सकता है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है, यह सोचने वाली बात है। पार्टी ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें