ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

मोतिहारी: शराब के ड्रम में डूबकर 4 साल के बच्चे की मौत, पुआल के नीचे छिपाकर रखी थी दारू

Motihari Crime News: मोतिहारी में शराब के ड्रम में डूबकर 4 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। शराब कारोबारियों ने पुआल के नीचे गड्ढे में दारू छिपाकर रखी थी।

Motihari Crime News
शराब के ड्रम में डूबकर 4 साल के बच्चे की मौत
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Motihari Crime News: बिहार के मोतिहारी से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 4 साल के बच्चे की शराब के ड्रम में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई है। घटना सुगौली की है। जानकारी के अनुसार दक्षिणी मनसिघा पंचायत के वार्ड नंबर 5 में नदी के पास लोगों के द्वारा मां सरस्वती का विसर्जन किया जा रहा था। बच्चा विसर्जन में गांव के लोगों के साथ आया था। इस दौरान शराब बनाने वाले ड्रम को नदी के किनारे गड्ढा खोदकर रखा गया था। जिसके ऊपर पुआल डालकर ड्रम को छिपा दिया गया था।


पुआल से ढ़के होने के कारण नीचे ड्रम के होने की जानकारी मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों को नहीं थी। जिसके कारण अनजाने में 4 साल का बच्चा उस ड्रम में डूब गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की पहचान गांव के होरील सहनी के बेटे मोरेलाल सहनी के रूप में की गई है।

वहीं इस हादसे के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर एसडीपीओ से 24 घंटे के अंदर विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब किया है। साथ ही सुगौली थानाध्यक्ष को शराब तस्कर को चिन्हित कर उसपर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का सख्त निर्देश दिया है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें