ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार में ठेकेदार का मर्डर, भूमि विवाद में गोलियों से भूना

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भूमि विवाद में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंडा गांव की है.

बिहार में ठेकेदार का मर्डर, भूमि विवाद में गोलियों से भूना
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भूमि विवाद में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंडा गांव की है. 

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हत्या के बाद पूरे गांव में तनाव कायम है. पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है. मृतक ठेकेदार की पहचान मीकू सिंह के रुप में की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कुंडा गांव में ठेकेदार के हिस्से की चार कट्ठा जमीन को लेकर अपने ही पटिदार के साथ विवाद चल रहा था.   जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के अजय सिंह के परिवार के लोग दबाव बना रहे थे. उन लोगों ने खेती करने के लिए एक पट्टेदार को जमीन दी तो उसे धमकी दी जिसके बाद शुक्रवार की सुबह वे लोग खेत पर पहुंचे. तभी वहां संतोष सिंह और सुजीत सिंह पहुंच गए और मीकू सिंह को गोली मार दी. 

आनन फानन में मीकू सिंह के परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी. परिजनों ने इस मामले में पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पहले से ही उनलोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें