ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

बिहार में शराबबंदी के बाद भी बरामद हो रही शराब की खेप, 400 कार्टन विदेशी शराब जब्त, ट्रक ड्राइवर मौके से हुआ फरार

AURANGABAD: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके आए दिन भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की जा रही है। पिछले दिनों सीवान, जहानाबाद, नालंदा, पटनासिटी सहित कई जगहों पर क

बिहार में शराबबंदी के बाद भी बरामद हो रही शराब की खेप, 400 कार्टन विदेशी शराब जब्त, ट्रक ड्राइवर मौके से हुआ फरार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

AURANGABAD: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके आए दिन भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की जा रही है। पिछले दिनों सीवान, जहानाबाद, नालंदा, पटनासिटी सहित कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद किया। ताजा मामला औरंगाबाद में सामने आया है जहां उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया के नेतृत्व में रामाबांध के पास ट्रक में लगे 400 कार्टन विदेशी शराब को जब्त किया है। आशंका जताई जा रही है कि होली पर्व को लेकर शराब मंगवाई गई थी लेकिन शराब तस्करों के मंसूबे को विफल कर दिया गया। ट्रक पर लदे शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। 


उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई किए जाने को लेकर एक टीम का गठन किया गया था। जिसमें उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उत्पाद निरीक्षक कुमकुम कुमारी, एसआई कमलेश कुमार सिन्हा, एसआई निधि कुमारी और कई पुलिस कर्मी शामिल थे। औरंगाबाद-डाल्टेनगंज रोड एनएच-139 पर रामाबांध गांव के पास सुबह करीब 3 बजे से ही वाहन की चेकिंग जारी थी तभी इसी दौरान पश्चिम बंगाल नंबर की एक ट्रक जांच स्थल से पहले ही रूक गई। जिस पर टीम के सदस्यों की नजर गई फिर क्या था ट्रक की जांच की गई तब 400 कार्टन विदेशी शराब को जब्त किया गया। हालांकि की ट्रक का ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा। ट्रक सहित भारी मात्रा में बरामद शराब को लेकर पुलिस थाने पहुंची। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। 



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें