ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Crime News: बिहार में 18 साल के छात्र की हत्या से सनसनी, निर्माणाधीन मकान से मिली डेड बॉडी

Bihar Crime News: कैमूर जिले के डीहा गांव में 18 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया है. अधनिर्मित मकान में फंदे से लटकता शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के डीहा गांव में सोमवार की रात 18 वर्षीय एक युवक की डेड बॉडी उसके घर से महज 500 फीट की दूरी पर एक अर्ध निर्मित मकान के छत की कुंडी से झूलते हुए देखा गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया है। 


मृत बच्चे के पिता ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का मांग किया है। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के डीहा गांव के जितेंद्र गोंड का 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार बताया गया है। मृतक के पिता फल बेचने का काम करते हैं।


मृत बच्चे के पिता ने बताया सोमवार की रात को गांव के हीं एक व्यक्ति धर्मेंद्र यादव मुझे दरवाजे पर बुलाने आए और मुझे दूसरी तरफ लेकर चले गए और एक घर में लाइट जला कर मुझे दिखाएं तो मैने देखा मेरे बेटा को मार कर छत के कुंडी से लटका दिया गया है। घटना देख परिवार चीख पुकार कर रोने लगा  लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।


फिर डायल 112 को सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची। कागजी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा की हत्या है या आत्महत्या। पुलिस जांच कर रही है, अभी तक आवेदन थाने को नहीं मिला है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें