बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी: अंडे की कैरेट के बीच छिपाकर मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी 3132 लीटर विदेशी शराब, ट्रक जब्त Bihar News: 351 फीट का अनोखा कांवर लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे शिवभक्त, बाबा गरीबनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल कंकड़बाग में युवक पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का मामला; तीन आरोपी गिरफ्तार समाजसेवी अजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित जवैनिया गांव का किया दौरा, राहत सामग्री का किया वितरण Google Map के चक्कर में बड़ा हादसा, कार सहित खाई में गिरी महिला Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Bihar Politics: चिराग को दुख हो रहा है तो NDA से अलग क्यों नहीं हो जाते? प्रशांत किशोर का तीखा तंज Ahmedabad Air India Plane Crash:166 पीड़ित परिवारों को एअर इंडिया ने दिया मुआवजा, 52 मृतकों के परिजनों को भी जल्द मिलेगा इतना पैसा
05-Mar-2025 04:09 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI CRIME: जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था। लड़की के चचेरे भाई समेत पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया है।
एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एसएचओ संजय सिंह व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता के गांव से ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज मुर्मू, मुकेश मुर्मू, गुरुदेव मुर्मू और सकलदेव मुर्मू के रूप में हुई है। फरार आरोपी सोनेलाल मुर्मू की तलाश जारी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था, कि 10 फरवरी को जब उसके चाचा-चाची किसी रिश्तेदार के घर गए थे, तब वह अपने चचेरे भाई के घर पर खाना बनाने गई थी। उसी दौरान उसके चचेरे भाई और अन्य तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 26 फरवरी को माता-पिता के घर लौटने के बाद उसने उन्हें घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद परिजनों ने झाझा थाना में आवेदन देकर बताया कि चाचा चाची अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे तो अपने चचेरे भाई के घर पर कोई नही रहने के कारण 10 फरवरी को उसके घर पर दोपहर में खाना बनाने के लिए गई थी, तभी चचेरा भाई एवं अन्य उसके सहयोगी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।उसके बाद मेरे माता पिता जो पटना में दैनिक मजदूरी का काम करता है 26 फरवरी को घर आने के बाद उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी। 28 फरवरी को थाना में लिखित शिकायत करने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी थी।