ब्रेकिंग
बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौती

Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर पुल के नीचे हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, SSB ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Bihar Crime News: भारत-नेपाल सीमा पर मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी से हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया है. SSB और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से आ रही है, जहां रक्सौल बॉर्डर पर भारत-नेपाल के बीच स्थित मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी से हैंड ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा एजेंसियां में हड़कंप मचा हुआ है। हैंड ग्रेनेड को एसएसबी ने अपने कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी गई है।


बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान बच्चों को हैंड ग्रेनेड मिल गया। बच्चे हैंड ग्रेनेड को खिलौना समझ कर हाथ में लेकर घूम रहे थे, तभी बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों की नजर बच्चो के हाथों में हैंड ग्रेनेड पर पड़ी। एसएसबी में हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में लेलर जांच किया शुरू कर दिया है।


वही पुलिस ने जानकारी दी है कि यह हैंड ग्रेनेड डिफ्यूज है। संभावना जताई जा रही है कि कोई अपराधी या नक्सली नेपाल से हैंड ग्रेड लेकर भारत मे प्रवेश कर रहे होंगे, तभी एसएसबी औऱ पुलिस को देखर डर से हैंड ग्रेनेड को नदी में फेंक दिया होगा। 


स्थानीय पुलिस और एसएसबी मामले की जांच में जुटे हैं। एसएसबी सरीसवा नदी के आसपास और बॉर्डर क्षेत्रों सर्च ऑपरेशन चला रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अपराधियों ने और हैंड ग्रेनेट तो छिपाकर नहीं रखे हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, पूर्वी चम्पारण

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें