ब्रेकिंग
CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?

बिहार : घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

BEGUSARAI : इस वक्त खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां गोलीबारी और हत्या का सिलसिला लगातार जारी है। बीते रात भी एक व्यक्ति की घर में सोए हालत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बरौन

बिहार : घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI : इस वक्त खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां गोलीबारी और हत्या का सिलसिला लगातार जारी है। बीते रात भी एक व्यक्ति की घर में सोए हालत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के सिंगदहा गांव की है। मृतक की पहचान मोहम्मद अलाउद्दीन के रूप में की गई है। 


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अलाउद्दीन रात में अपने घर में सोया था, तभी करीब दो बजे बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी अपने पुत्र पर ही हत्या का आरोप लगाया है। जबकि बताया जा रहा है कि उसके तीनों पुत्र मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। 


बताया जा रहा है कि मोहम्मद अलाउद्दीन गांव में अपनी पत्नी के साथ गांव में रहता है और उसके तीनों पुत्र बाहर रहते हैं। लेकिन पुत्र घर का खर्चा नहीं देते हैं, जिसके कारण वह कुछ जमीन बेचकर पालन पोषण करता था। इसी को लेकर उसका पुत्रों से विवाद चल रहा था। हलांकि ग्रामीणों का कहना है कि करीब 25 वर्ष अलाउद्दीन की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसके बाद अलाउद्दीन ने बंगाल में दूसरी शादी की थी और उसी पत्नी के साथ गांव में रहता था। पत्नी ने सोए रहने के बावजूद किसी को गोली चलाते नहीं देखा, फिर बेवजह अपने सौतेले पुत्र पर हत्या का आरोप लगा रही है। पुलिस गहन अनुसंधान करे तो हत्याकांड का सही खुलासा हो जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें