ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Crime News: बिहार में 80 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: गया जिले के तेलवारी गांव में गुरुवार रात एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन देर रात तक मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। हर दिन अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना गयाजी से सामने आई है, जहां बदमाशों ने हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।


दरअसल, गुरुवार रात गया जिले के इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलवारी गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जगदीश साव के रूप में हुई है, जो ओझा-गुनी का कार्य करते थे।


बताया जा रहा है कि सोते समय बदमाश उनके घर में घुस आए और धारदार हथियार से उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस रात में मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।


परिजनों ने हत्या का आरोप अपने ही गोतिया के लोगों पर लगाया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। ग्रामीणों ने एफएसएल टीम से जांच की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें