EOU Raid in Bihar: बिहार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई लगातार जारी है। ईओयू की टीम ने आय़ से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में NBPDCL के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 7 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है।
दरअसल, आर्थिक अपराध इकाई को जानकारी मिली थी कि मधुबनी के जयनगर में NBPDCL में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित मनोज कुमार रजक ने आय से 62.66% अधिक सम्पति अर्जित की है। सूचना के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज किया और छानबीन शुरू की।
ईओयू की टीम ने मनोज कुमार रजक के दरभंगा, जयनगर (मधुबनी), एवं निर्मली/करजाईन (सुपौल जिला) स्थित कुल 07 आवासीय, कार्यालय एवं उनके द्वारा संचालित व्यवसायिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्यपालक अभियंता ने आय से कितनी अधिक संपत्ति अर्जित की है।




