ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar News: निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर जिला नियोजन पदाधिकारी और डाटा एंट्री ऑपरेटर, 30 हजार रिश्त लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के मधुबनी में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी विभाग की टीम ने जिला नियोजन पदाधिकारी और डाटा ऑपरेटर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में निगरानी विभाग की टीम ने मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी चौक पर छापेमारी कर जिला नियोजन पदाधिकारी और डाटा ऑपरेटर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


दरअसल, जिला नियोजन पदाधिकारी मुनाल कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग को भ्रष्टाचार में लिप्त होने की सूचना मिली थी। दोनों के खिलाफ किसी शख्स ने निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद शुरूआती जांच में आरोप सही पाए गए।


इसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही जिला नियोजन पदाधिकारी मुनाल कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार पीड़ित से रिश्वत के तीस हजार रुपए ले रहे थे, तभी निगरानी विभाग की टीम ने धावा बोल दिया और दोनों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई।


निगरानी विभाग के डीएसपी अमरेंद्र हर विद्यार्थी ने बताया कि हाजीपुर निवासी और कल्पवृक्ष संस्थान चलाने वाले एक व्यक्ति से मुनाल कुमार चौधरी ने प्रतिमाह पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। ये रकम नियोजन से संबंधित कार्यों के एवज में ली जा रही थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें