ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी

Bihar News: बिहार में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, बाइक पर जबरन उठा ले गया हिजबूल रहमान; CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar News: दरभंगा के अलीनगर में दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है, जो CCTV कैमरे में कैद हुआ। आरोपी हिजबूल रहमान उर्फ आरजू पर पहले भी रंगदारी और मारपीट का केस दर्ज है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया और यह पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। यह घटना दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर हाट गाछी की बताई जा रही है। मामला 29 जुलाई की शाम करीब 5 बजे का है, जब पीड़िता घर लौट रही थी।


बताया जा रहा है कि इससे दो दिन पहले, 27 जुलाई को भी आरोपी ने पीड़िता की दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। उस दौरान आरोपी ने रंगदारी की मांग की और परिजनों के साथ मारपीट भी की। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने अलीनगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आरोपी ने दुस्साहसिक कदम उठाते हुए युवती का अगवा कर लिया।


आरोपी की पहचान हिजबूल रहमान उर्फ आरजू के रूप में हुई है, जबकि पीड़िता का नाम लक्ष्मी कुमारी बताया गया है। हिजबूल ने युवती को उस वक्त जबरदस्ती बाइक पर बिठाया और फरार हो गया, जब वह अपने घर लौट रही थी। यह पूरा घटनाक्रम इलाके के एक दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।


घटना की संवेदनशीलता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि आरोपी मुस्लिम समुदाय से है और युवती हिंदू समाज से संबंधित है। इससे सांप्रदायिक तनाव फैलने की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन के सामने चुनौती है कि जल्द से जल्द युवती को बरामद किया जाए और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि माहौल को बिगड़ने से रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें