ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar cyber crime: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी से 1.90 करोड़ की साइबर ठगी, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर गंवाई जीवनभर की कमाई

Bihar cyber crime: बिहार की राजधानी पटना में साइबर ठगों ने सेना के रिटायर्ड अधिकारी को शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.90 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने कर्ज लेकर भी रकम ठगों को दे दी थी।

साइबर ठगी, पटना साइबर क्राइम, सेना अधिकारी ठगी, शेयर मार्केट फ्रॉड, रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, Cyber Fraud Patna, Army officer scam, stock market scam, WhatsApp fraud, ICICI fake group, Bihar cyber crime
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar cyber crime: पटना में एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी से 1.90 करोड़ रुपये की ठगी कर दी। शातिरों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर उनसे भारी रकम ऐंठ ली।


बिहार में साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठगों ने पटना के रहने वाले सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी को अपने झांसे में लेकर उनसे 1.90 करोड़ रुपये की ठगी कर दी। शातिरों ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर यह रकम वसूली। रिटायर्ट सैन्य अधिकारी ने लालच में आकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी तो गंवाई ही, उन्होंने लोन और दोस्तों-रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर भी ठगों को दे दिए।


ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत के साइबर थाने में की। यह पटना की अब तक की साइबर ठगी की बड़ी घटनाओं में से एक है। इससे पहले डिजिटल अरेस्ट कर एक सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से 3.7 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हो चुकी है।



ताजा मामले में साइबर ठगी के पीड़ित पटना निवासी कुछ दिन पहले ही सेना से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट में उन्हें जो रुपये मिले, उनको वे सही जगह पर निवेश की योजना बना रहे थे। इसी दौरान वाट्सएप पर शेयर मार्केट में निवेश संबंधी एक विज्ञापन उन्होंने देखा।


विज्ञापन में दिए फोन नंबर पर जब पीड़ित ने संपर्क किया तो शातिरों ने खुद को स्टॉक एक्सचेंज विशेषज्ञ बताकर उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने पर भारी मुनाफा होने का लालच दिया। जाल में फंसते ही साइबर ठगों ने रिटायर्ड सैन्य अफसर को आईसीआईसीआई स्टॉक एक्सचेंज नाम के एक ग्रुप से जोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने कई बार में उनसे कुल 1.90 करोड़ रुपये ले लिए।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें