Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के सासाराम से आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक ने खूनी खेल खेला है। युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और इसके बाद खूद को भी शूट कर दिया। गोली लगने से युवक की मौत हो गई जबकि लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि सासाराम के दलेलगंज मोहल्ला की रहने वाली लड़की का गोला रोड निवासी युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवक ने प्यार के खेल को खूनी खेल में बदल दिया। सोमवार को युवक ने लड़की को गोली मार दी और फिर खुद को भी शूट कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि लड़की का इलाज जारी है। इस घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।





