ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, युवक को सरेआम मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के छपरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को दिनदहाड़े घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के छपरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को दिनदहाड़े गोलीमारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर कॉलोनी, सपन सिनेमा मोड़ मोहल्ला में रविवार की है। मृतक की पहचान सुदामा राय के पुत्र 18 वर्षीय बिरजू कुमार के रूप में हुआ है, जो अंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले है। 


बताया जा रहा है कि युवक कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास बैठा हुआ था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से बिरजू की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, मृतक के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में तीन से चार गोलियों के घाव पाए गए हैं। गोलीबारी की यह वारदात करीब 11:15 बजे सुबह की बताई जा रही है। मौके पर खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।


टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की प्राथमिक जांच में यह मामला पूर्व दुश्मनी या रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या में पहले से नामजद कुछ लोगों का नाम सामने आ रहा है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि तकनीकी सबूत जुटाए जा सकें।


घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस गश्त की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन युवाओं में आपसी रंजिश और गुटबाजी के कारण माहौल बिगड़ता जा रहा है। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है और इलाके में लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें