ब्रेकिंग
पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Bihar Crime News: वरमाला के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से मासूम बच्ची की मौत

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 14 वर्षीय लड़की की गोली लगने से मौत हो गई.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक 14 वर्षीय बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी उत्तर पंचायत के तीन टोलिया गांव में शुक्रवार देर रात घटी।


जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान वरमाला कार्यक्रम चल रहा था, तभी अचानक किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मंच के पास खड़ी 14 वर्षीय बबीता कुमारी को एक गोली लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


परिजनों ने तत्काल घायल बबीता को सिमराही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों की हालत देख आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 


प्रतापगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक किसी की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन प्राथमिक जांच में हर्ष फायरिंग की बात सामने आई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। शादी के घर में जहां पहले खुशियों का माहौल था, अब वहां चूल्हे तक नहीं जल रहे हैं। 


गांव के लोग इस घटना से आहत हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर्ष फायरिंग की प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए, क्योंकि यह परंपरा अब जानलेवा बन चुकी है। बिहार सहित देश के कई हिस्सों में शादी-विवाह में हर्ष फायरिंग एक आम चलन बन चुका है। हालांकि, यह गैरकानूनी है और इसके लिए भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत सख्त सजा का प्रावधान है। 


इसके बावजूद लोग दिखावे और रोमांच के नाम पर कानून को ताक पर रखकर हर्ष फायरिंग करते हैं, जिसके कारण अक्सर इस तरह की दर्दनाक घटनाएं सामने आती हैं। इस घटना ने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शादी समारोहों में फायरिंग की सूचना अक्सर पहले ही मिल जाती है, लेकिन इसके बावजूद न तो किसी प्रकार की निगरानी होती है और न ही सख्ती से रोकथाम की जाती है। 


वहीं, बबीता के परिजन अब सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए और सरकार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें