ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Crime News: वैशाली में 20 वर्षीय युवक की हत्या, छापेमारी में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: वैशाली के महिसौर थाना क्षेत्र के मरई गांव में 20 वर्षीय शिवम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या। अपराधी फरार, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के हर प्रसाद पंचायत के मरई गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने 20 वर्षीय शिवम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक संतोष कुमार सिंह का पुत्र था। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार, शिवम अपने घर से करीब 200 मीटर दूर ब्रह्म स्थान के पास खड़ा था, तभी अपराधियों ने उसकी कनपटी और पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिवम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। महिसौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


थाना अध्यक्ष ने कहा कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से गांव में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


रिपोर्टर: विक्रमजीत

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें