ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला भागलपुर, गोली मारकर दो युवकों की हत्या

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

Bihar Crime News
बिहार के भागलपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: भागलपुर के नवगछिया स्थित भवानीपुर गांव में गुरुवार रात जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद गांव में तनाव है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में दो युवक सोनू कुमार उर्फ शुभम और करण पोद्दार के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया।


झगड़ा बढ़ने के बाद दोनों को ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुभम और करण के बीच पिछले कुछ महीनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात करीब 10 बजे दोनों काली स्थान मंदिर के पास बातचीत कर रहे थे, जहां विवाद बढ़ गया और मारपीट के बाद गोलियां चल गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर कुछ और लोग भी मौजूद थे और कार से आए युवकों के साथ मिलकर विवाद शुरू हुआ।


घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक शुभम तीन बहनों का इकलौता भाई था और छह महीने पहले ही उसके पिता का निधन हो गया था। रंगरा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें