ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल! RJD नेता की हत्या से मचा हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी में आरजेडी नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। तेजस्वी यादव के करीबी माने जाने वाले नेता की हत्या से हड़कंप मच गया है।

Bihar Crime News
RJD नेता की हत्या
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। आम लोगों के साथ-साथ नेता भी अपराधियों के टारगेट पर हैं। सीतामढ़ी  के डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव में आरजेडी नेता का मर्डर हो गया है। राजद नेता और पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राम जीनिस राय की हत्या से हड़कंप मच गया है।  वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते थे।


खबरों के मुताबिक, राम जीनिस राय का गांव के ही दिनेश कुशवाहा से लंबे समय से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। 23 अप्रैल को राय एक चाय दुकान पर कुशवाहा से अपने पैसे की मांग करने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों में बहस हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। राय के भाई बृज बिहारी राय ने बताया कि कुशवाहा और उसके एक सहयोगी ने ईंट से उनके भाई पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राय को पहले सीतामढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उनकी मौत हो गई।


राजद नेता की मौत की खबर मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। परिजनों और समर्थकों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग-77 पर लगमा गांव के पास रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे डुमरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें