ब्रेकिंग
जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Bihar Crime News: प्रेमिका के इशारे पर नए प्रेमी ने की पहले बॉयफ्रेंड की हत्या, वजह जानकर पुलिस भी हैरान

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से चौकानें वाला मामला सामने है, जहां छात्र एवं वेल्डिंग दुकानदार की गोली मारकर हत्या की गई, जिसके बाद पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी थी. अब वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई है.

 Bihar Crime News: प्रेमिका के इशारे पर नए प्रेमी ने की पहले बॉयफ्रेंड की हत्या, वजह जानकर पुलिस भी हैरान
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से चौकानें वाला मामला सामने है, जहां छात्र एवं वेल्डिंग दुकानदार की गोली मारकर हत्या की गई, जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दरअसल, यह घटना भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर गांव की है। दुकानदार की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई। अब हत्या का खुलासा हुआ है, तो पुलिस भी तंग रह गई है। इस हत्या की गुत्थी पुलिस कई दिनों से सुलझाने में लगी हुई थी।  


बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि विकास की प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस हत्या के मामले में गड़हनी थाना क्षेत्र के मदुरा गांव निवासी चंदन कुमार और उसके साथी जीतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी बरामद किए हैं।


पुलिस जांच में यह सामने आया है कि विकास कुमार का आयर थाना क्षेत्र के इचरी गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था। बाद में वह लड़की मदुरा गांव के चंदन कुमार के संपर्क में आ गई और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। हालाँकि, लड़की की शादी चंदन के रिश्तेदार से तय हो गई थी। इसके बावजूद, विकास कुमार लड़की से संपर्क बनाए हुए था और बातचीत से इनकार करने पर गाली-गलौज करने लगा। इसके चलते लड़की ने विकास को रास्ते से हटाने की साजिश रची और अपने नए प्रेमी चंदन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।


घटना 29 अप्रैल की रात की है, जब विकास कुमार प्याज के खेत की रखवाली करने गया था। उसी दौरान उसे बुलाकर गोली मार दी गई। अगली सुबह इंद्रपुरा बधार से उसका शव बरामद हुआ। पीड़ित के पिता सुभाष शर्मा के बयान पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। भोजपुर के एएसपी परिचय कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि तकनीकी साक्ष्य और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी संभव हुई। थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गड़हनी और जगदीशपुर क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस साजिश में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें