ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Bihar Crime News: बेटे ने पीट-पीटकर ले ली मां की जान, जमीन के लिए बना हत्यारा

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। बहू भी इस दिल दहला देने वाली घटना में शामिल थी. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैला दिया है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक कलियुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या सिर्फ जमीन के एक छोटे टुकड़े के लिए कर दी। इस क्रूर वारदात में उसकी पत्नी भी शामिल थी। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के सारामोहनपुर गांव की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


मृतका की पहचान 55 वर्षीय रामदुलारी देवी के रूप में हुई है, जो रामाशीष राम की पत्नी थीं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर रामनाथ राम, जो मृतका का बेटा है, ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीट-पीटकर रामदुलारी देवी की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी अपने बच्चों समेत फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक, रामदुलारी देवी और उनके बेटे रामनाथ राम के बीच लंबे समय से एक छोटे भूखंड को लेकर विवाद चल रहा था। रामनाथ उसी भूखंड के दूसरे छोर पर अपने परिवार के साथ रहता था, जबकि मृतका अपने पति के साथ दूसरे हिस्से में रहती थीं। शुक्रवार को जब रामदुलारी का पति घर पर नहीं था, तभी किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान मां की जान चली गई। बेटे ने शव को कमरे में छिपा दिया और रातोंरात पूरा परिवार लेकर फरार हो गया।


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और फरार बेटे-बहू को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रामदुलारी देवी की हत्या की खबर से गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन विवाद अक्सर होता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बेटा इतना निर्दयी बन जाएगा कि अपनी मां की हत्या कर देगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें