ब्रेकिंग
कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Bihar Crime News: शिवहर में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: शिवहर के माधोपुर में ऋषि कुमार की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने तटबंध पर मारी 3 गोलियां। पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में कोहराम।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने युवक ऋषि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है। तटबंध पर तीन गोलियां मारकर की गई इस हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


माधोपुर गांव के तटबंध पर रविवार को अज्ञात बदमाशों ने ऋषि कुमार को निशाना बनाया और उस पर तीन गोलियां दागकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार और पूरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेम जीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


ऋषि कुमार की हत्या से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


पिपराही और पूरनहिया थाना की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू किए हैं। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के जरिए हत्यारों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।


समीर कुमार झा की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें