ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: बिहार में महिला ने पति-ससुर-देवर को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने गिरफ्त में लिया; जांच जारी

Bihar Crime News: सासाराम के अगरेर में एक महिला ने पति, ससुर और देवर को मार डाला है। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जांच जारी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: सासाराम के अगरेर थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज वारदात में एक महिला ने पारिवारिक विवाद में अपने पति, ससुर और देवर को जहर देकर मार डाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना अगरेर थाना क्षेत्र की है, इसी साल 29 अप्रैल को ही धनौती और विशाल की शादी हुई थी और अब उसने अपने पति विशाल चौधरी, ससुर बेचन चौधरी और देवर विकास कुमार को जहर दे दिया है। गुरुवार को विशाल और बेचन की मौत हो गई थी, जबकि शुक्रवार को इलाज के दौरान विकास ने भी दम तोड़ दिया है।


यह परिवार बक्सर जिले के धनसोई का रहने वाला था और अगरेर में किराए के मकान में रहता था। सभी राजमिस्त्री का काम करते थे। धनौती की सास पहले ही गुजर चुकी हैं और उसकी दो ननदें विवाहित हैं, घटना की सूचना पर वे दोनों अपने मायके पहुंचीं हैं और पूरे परिवार की इस तरह हत्या से वे सदमे में हैं।



मृतक ससुर बेचन चौधरी ने मरने से पहले एक पत्र छोड़ा है, जिसमें उन्होंने बहू की करतूत का जिक्र किया है। पुलिस ने गुरुवार को पिता-पुत्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार करवाया, जबकि विकास के शव का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी धनौती कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।


रिपोर्टर: रंजन कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें