ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: 22 वर्षीय मूक-बधिर मजदूर की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

Bihar Crime News:समस्तीपुर के रामपुर में मूक-बधिर मजदूर चितरंजन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों की तलाश में पुलिस।

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय मूक-बधिर मजदूर चितरंजन पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्यारों की तलाश में जांच शुरू कर दी है।


हसनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राधे पासवान के 22 वर्षीय पुत्र चितरंजन पासवान मूक-बधिर थे, वे राजमिस्त्री का काम किया करते थे। शनिवार देर रात वह काम से लौट रहे थे, तभी त्रिशूल चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने पीछे से उन पर गोली चला दी। खून से लथपथ चितरंजन को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरंजन का किसी से कोई विवाद नहीं था। इस वजह से हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हसनपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। रोसरा DSP सोनम कुमारी ने इस मामले पर कहा है कि “परिजन आक्रोशित थे, जिन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा गया है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। 


रिपोर्ट: रमेश शंकर, समस्तीपुर

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें