ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Bihar Crime News: रिश्तेदार के यहां जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, पुराना विवाद बना जानलेवा

Bihar Crime News: अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, चिल्ड्रन पार्क के समीप की घटना, हालत नाजुक।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी स्थित चिल्ड्रन पार्क के समीप एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। आनन फानन में जख़्मी युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई है।


जख़्मी युवक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सुखासन गांव के वार्ड नंबर 9 निवासी सिकंदर यादव के 28 वर्षीय पुत्र आशीष उर्फ जग्गा यादव के रूप में हुई है। देर रात अज्ञात अपराधियों ने उक्त गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी मुताबिक जख्मी युवक न्यू कॉलोनी में अवस्थित सरकारी क्वार्टर में अपने रिश्तेदार के घर वह जा रहा था।



उसके घर के नजदीक पहुंचते ही अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जख्मी को गोली पेट में लगी। गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। निजी क्लीनिक के डॉक्टर ने कहा कि जख्मी के दाहिने पंजरे में गोली लगी है, जो शरीर के बाएं हिस्से में जाकर फंस गई है। फिलहाल उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। लेकिन उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात में जुटे हैं। मुख्यालय डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह ने के अनुसार जख्मी ने पुलिस को बताया है कि पुराने किसी विवाद को लेकर गोलीबारी की गई है।


उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, गोलीबारी की घटना के बाबत जख्मी के परिजन मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से परहेज कर रहें हैं। फिलहाल घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। मामले की गहराई से छानबीन और तहकीकात की जा रही है।


रितेश हनी की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें