ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Crime News: पति ने जहर देकर की पत्नी की हत्या, बेटी की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

Bihar Crime News: रोहतास के बलिया गांव में पति विनोद राय ने पत्नी किरण देवी को जहर देकर मार डाला है। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर है। बलिया गांव में पति विनोद राय ने अपनी पत्नी किरण देवी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। बेटी रिया कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है।


यह घटना रोहतास के नटवार थाना क्षेत्र के बलिया गांव की बताई जाती है। विनोद राय ने अपनी अधेड़ उम्र की पत्नी किरण देवी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी है। बताया जाता है कि दो दिन पहले सब्जी में तेल डालने को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इसी विवाद के चलते विनोद ने किरण को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है।


मृतका की बेटी रिया कुमारी ने अपने पिता विनोद राय के खिलाफ नटवार थाने में मां की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विनोद को गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर से एक देसी कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया। किरण देवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


रिपोर्टर: रंजन कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें