ब्रेकिंग
सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम'

Bihar Crime News: आधी रात घर में घुसे डकैत, परिजनों को बंधक बनाकर लूटे 10 लाख की नकदी और जेवर

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर जिले में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. जिसमें महिला के पहने हुए गहने भी उतरवा लिए है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर जिले में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के सुगिया कटसरी वार्ड संख्या 8 में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे घटी, जहां 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद डकैतों ने धावा बोलकर करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली।


पीड़ित शिवजी शाह के घर में घुसे डकैतों ने पहले घर के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद डकैतों ने ढाई लाख नकद और 7 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। महिलाओं के शरीर से भी जेवरात जबरन उतरवा लिए गए।


घटना की सूचना मिलते ही शिवहर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की। एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स, और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है।


एसपी ने बताया कि विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया गया है और पुलिस गंभीरता से तफ्तीश में जुटी हुई है। डकैतों के भागने की दिशा को लेकर शुरुआती जांच में यह पता चला है कि वे खेतों के रास्ते मोतिहारी की ओर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में दहसत का माहौल बना हुआ है और पुलिस से रात में पहरा देने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मौके पर अस्थायी कैंप लगा दिया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

रिपोर्ट - मीर कुमार झा 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें