ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: गोपालगंज में चावल व्यवसायी की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar Crime News: खबर बिहार के गोपालगंज से है, जहां बेलगाम अपराधियों ने चावल के बड़े व्यवसायी की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: खबर बिहार के गोपालगंज से है, जहां बेलगाम अपराधियों ने चावल के बड़े व्यवसायी की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। दरअसल, यह घटना मांझा थाना क्षेत्र के झझवा कोइनी गांव के पास एनएच-27 पर 26 अप्रैल 2025 को चावल के बड़े व्यवसायी की निर्मम हत्या ने जिले में सनसनी मचा दी है। मृतक की पहचान थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार निवासी काशीनाथ गुप्ता के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है।


सुनील कुमार मोहम्मदपुर, बरौली और सिधवलिया क्षेत्रों से बकाया वसूली कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेरकर सीने में चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।


मृतक के परिजनों ने अस्पताल के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता, तो सुनील कुमार की जान बच सकती थी। व्यापारी समुदाय में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। व्यापार संघ ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग करते हुए थावे बाजार बंद का आह्वान किया है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ अभय कुमार रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और छानबीन तेज कर दी है।


इस घटना ने शहर में शोक और भय का माहौल बना दिया है। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया और बदमाश आसानी से फरार हो गए। व्यापारी वर्ग और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें