ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

Bihar Crime News: बिहार में भाई ने सगी बहन को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: पूर्णिया में भाई विक्रम केसरी ने सगी बहन छोटी कुमारी की गोली मारकर हत्या की। विवाद के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस। मृतका के शरीर पर मारपीट के निशान, जांच जारी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पूर्णिया जिले के मधुबनी बाजार में सोमवार देर शाम एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका छोटी कुमारी (27) व्यवसायी सुधीर केसरी की बेटी थी और स्नातक की छात्रा थी। आरोपी भाई विक्रम केसरी उर्फ पंड्या घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।


घटना के बारे में छोटी कुमारी के पिता सुधीर केसरी ने बताया कि वह अपने छोटे बेटे के साथ मधुबनी बाजार में अपनी दुकान पर थे। दुकान बंद कर घर लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। पड़ोसियों की मदद से छोटी को तुरंत पूर्णिया के जीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। सुधीर के अनुसार, विक्रम और छोटी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मृतका चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विक्रम का कुछ अपराधियों से संपर्क है। घटना में इस्तेमाल पिस्तौल का स्रोत और विवाद का कारण जानने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। छोटी कुमारी के शरीर पर दो गोलियां लगीं, एक सीने में और दूसरी पीठ में। इसके अलावा, उसके शरीर पर मारपीट के निशान भी मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि गोली मारने से पहले उसकी पिटाई भी की गई। मधुबनी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें