ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Crime News: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पटना, पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 2 लाख के इनामी अपराधी समेत 3 गिरफ्तार

Bihar Crime News: पटना के नौबतपुर में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच 1 घंटे तक फायरिंग हुई, जिसमें 2 लाख के इनामी अपराधी भरत शर्मा समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

 Bihar Crime News
पटना में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: राजधानी पटना के नौबतपुर में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच 1 घंटे तक फायरिंग हुई। जिसमें 2 लाख के इनामी अपराधी भरत शर्मा समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए है। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की है।


पटना के फुलवारी शरीफ डीएसपी 2 दीपक कुमार के नेतृत्व में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां दागनी शुरू कर दी। पूरे गांव को घेर लिया गया और रात में चले इस पुलिस ऑपरेशन में पटना पुलिस ने अपराधियों को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके साथ ही गांव में मौजूद पटना के टॉप टेन अपराधियों में शामिल 2 लाख के इनामी बदमाश भरत कुमार और उसके साथी रोहित और शिवम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


अपराधियों के पास से 3 पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। भरत शर्मा  कुख्यात जटहा का भाई है। आपको बता दें कि जटहा दो साल पहले ही मारा जा चुका है। उसके मरने के बाद भाई भरत गिरोह चला रहा था। बताया जा रहा है कि पटना पुलिस और अपराधियों के बीच लगभग एक घंटे तक मुठभेड़ जारी रहा जिसमें मौके का फायदा उठाकर कई अपराधी भागने में कामयाब रहे, जबकि पुलिस ने 2 लाख के इनामी और कई हत्या और रंगदारी में मामले में वांछित और फरार अपराधी भरत कुमार के साथ रोहित और शिवम् नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें