ब्रेकिंग
फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Bihar Crime News: पटना में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, घर के बाहर टहल रहे शख्स पर अपराधियों ने बरसाई गोलियां

Bihar Crime News: पटना के फुलवारी शरीफ में रात 1 बजे बाइक सवार अपराधियों ने मो. रेहान पर गोलियां चलाई हैं, पेट में एक गोली लगी। पटना एम्स में गंभीर हालत में भर्ती, पुलिस खंगाल रही CCTV, जांच जारी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पटना के फुलवारी शरीफ से एक सनसनीखेज खबर है। यहां देर रात बाइक सवार अपराधियों ने निजाम नगर के मोहम्मद रेहान पर गोलीबारी की है। रेहान को पेट में गोली लगी है और उन्हें गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।


यह घटना रविवार देर रात करीब 1 बजे फुलवारी शरीफ के निजाम नगर में हुई है। मोहम्मद रेहान अपने घर के पास टहल रहे थे, तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। रेहान के पेट में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत पटना एम्स ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


इसकी सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और वारदात के बाद फरार हो गए।


पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और इस फायरिंग का कारण क्या था। क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें