ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचातेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा

Bihar Crime News: पटना में तृष्णा मार्ट के मालिक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर हुई मौत

Bihar Crime News: पटना के जकरियापुर में 11 जुलाई को तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रात 11 बजे की घटना।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब 11 जुलाई की रात करीब 11 बजे रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा की बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।


गोली लगने से विक्रम झा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से दरभंगा के रहने वाले थे। पटना के पूर्वी क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।


प्रारंभिक जांच में पुलिस ने संदेह जताया है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कारोबारी विवाद हो सकता है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर बाइक पर आए थे और ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया गया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।


यह हत्या पटना में हाल के दिनों में कारोबारियों पर हमलों की श्रृंखला में एक और कड़ी है। 4 जुलाई को गांधी मैदान के पास व्यवसायी और बीजेपी नेता गोपाल खेमका की हत्या और 10 जुलाई को रानी तालाब क्षेत्र में बालू कारोबारी रमाकांत यादव की हत्या ने पहले ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2025 के पहले सात दिनों में बिहार में 20 हत्याएं हुईं और 2025 में पटना में ही 100 से अधिक हत्या की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें