ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Bihar Crime News: दानापुर से होटल कारोबारी की किडनैपिंग, 5 लाख की मांगी फिरौती...पुलिस के क्विक एक्शन से किडनैपर्स के छूट गये पसीने!

Bihar Crime News: पटना के बेली रोड इलाके से देर रात एक होटल कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। किडनैपिंग के बाद कारोबारी के पिता से किडनैपर्स ने पांच लाख फिरौती की मांग की।

Bihar Crime News
दानापुर से होटल कारोबारी की किडनैपिंग, 5 लाख की मांगी फिरौती
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पटना के बेली रोड इलाके से देर रात एक होटल कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद कारोबारी के पिता से अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख फिरौती की मांग की। इसकी सूचना जैसे ही दानापुर पुलिस को मिली, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण कुछ ही घंटों बाद कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही पांच किडनैपर्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.।


खबरों के मुताबिक राजधानी पटना के दानापुर थाना इलाके के बेली रोड स्थित होटल ड्रीम विला के मालिक पंकज कुमार का अपराधियों ने अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि होटल से ही संचालक पंकज कुमार को जबरन गाड़ी में बिठाया गया और फिर वहां से किडनैपर्स उन्हें ले गये। देर रात अगवा करने के बाद किडनैपर्स ने पंकज के पिता से पंकज के ही मोबाइल से 5 लाख की फिरौती मांगी।


किडनैपर्स ने फिरौती नहीं देने पर पंकज की हत्या करने की धमकी दी। पंकज के पिता पैसा देने को तैयार भी हो गए। इसी बीच, किसी ने डायल 112 और दानापुर थाने की पुलिस को फोन कर दिया। साथ ही पंकज का मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिया। सूचना मिलने के बाद दानापुर के एसडीपीओ भानु प्रताप सिंह और थानेदार प्रशांत भारद्वाज समेत कई थानों की टीम एक्टिव हुई। पुलिस ने किडनैपर्स का पीछा किया और मनेर के गोरिया स्थान पहुंची। पुलिस ने वहां से पंकज को सकुशल बरामद करने के साथ ही 5 किडनैपर्स को भ गिरफ्तार कर लिया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें