BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी
14-Apr-2025 12:01 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली लगने से घायल बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल वार्ड-2 की है। घायल बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान साहेबपुर कमाल वार्ड-2 के रहने वाले 60 वर्षीय वृद्ध कृष्णदेव साह के रूप में की गई है।
इस घटना के संबंध में घायल कृष्णदेव साह ने बताया है कि वह अपने घर के बरामदा पर सोया हुआ था। तभी अज्ञात अपराधी आया और गोली मारकर फरार हो गया है। गोली की आवाज सुनकर परिवार दौड़ते हुए बरामदा पर आए, देखा कि गोली लगी है। जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि कृष्णदेव साह को गोली लगने से शरीर से काफी मात्रा में खून निकल रहा था।
आनन-फानन में परिजनों ने घायल अवस्था में कृष्ण देव साह इलाज के लिए बेगूसराय शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कृष्णदेव साह को किस वजह से अपराधी ने गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।