ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Bihar Crime News: प्रदेश में अपराधी बेलगाम, पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में नया रोड टोल प्लाजा के पास पिकअप चालक राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर अपराधियों ने दहशत फैलाई है। मंगलवार की देर रात जैतपुर थाना क्षेत्र के नया रोड टोल प्लाजा के पास मछली मंडी से लौट रहे पिकअप चालक राजकुमार राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


सरैया थाना क्षेत्र के मनिकपुर निवासी राजकुमार राय पर बदमाशों ने ऐमा टोल प्लाजा के निकट हमला किया। पुलिस को शक है कि लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।



मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार राय मुजफ्फरपुर मछली मंडी से मछली लादकर अपने गाँव लौट रहे थे। देर रात जब वह नया रोड टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावरों ने राजकुमार को निशाना बनाया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में लूटपाट के उद्देश्य से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। 


मनोज कुमार की रिपोर्ट 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें