ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में बचाओ-बचाओ चिल्लाते रह गये बच्चे...और पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, लाश पर भी लाठी बरसाता रहा हैवान

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में एक हैवान पति ने अपने बच्चों के सामने ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी लाश पर भी लाठी बरसाता रहा।

Bihar Crime News
मुजफ्फरपुर में बच्चों के सामने पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
© social media
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर से क्राइम की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मोतीपुर में कलीमुल्लाह नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान झींगहा निवासी कलीमुल्लाह की पत्नी मेहरू निशा के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वारदात के वक्त कलीमुल्लाह के छोटे-छोटे बच्चे रो रहे थे। वो बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे लेकिन पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार झींगहां गांव के मो. नसीम के पहले पुत्र की कुछ साल पहले जेल में ही मौत हो गई थी। इसके बाद कलीमुल्लाह ने भाभी से निकाह कर लिया, उससे तीन बच्चे हैं।


इसके पहले बड़े भाई से मृतका मेहरू निशा को दो पुत्र समीर और सलमान हैं, जो अपने दादा और दादी के साथ रहते हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर मोतीपुर पुलिस पहुंची। मृतका की मां रज्जा खातून ने बताया कि उनके बड़े दामाद मोहम्मद फारूख की मृत्यु के बाद समाज के दवाव में उन्होंने अपनी पुत्री का निकाह कलीमुल्लाह से कर दिया था। जिस समय दुबारा निकाह हुआ, उस समय मेहरू निशा को दो बच्चे थे। निकाह के कुछ दिनों बाद से ही कलीमुल्लाह पत्नी के साथ मारपीट करता था। 


प्रताड़ना से तंग आकर मृतका हर बार अपने मायके सरैया थाना क्षेत्र के जुझारपुर में अपने पिता मो. नसीम के घर चली जाती थी। मृतका की मां ने बताया कि दो दिन पूर्व कलीमुल्लाह ने अपनी चचेरी बहन की शादी मे शामिल होने की बात कहकर पत्नी की मायके से बुलाकर लाया था। रविवार को कलीमुल्लाह के चाचा शमीम मियां की बेटी की शादी होनी है, हालांकि मेहरून ससुराल नहीं जाना चाहती थी। बावजूद शादी में शामिल होने के लिए चचेरे ससुर के दबाव पर मेहरू अपने ससुराल गई। जहां उसके पति ने अपने बच्चों के सामने उसे पीट-पीट कर मार डाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें