ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Bihar Crime News: फाइनेंस कर्मी को बाइक सवार अपराधियों ने सीने में मारी गोली, तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी विशाल कुमार को सीने में मारी गोली मारी। वसूली के बाद घर लौट रहे विशाल की हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने रविवार रात एनएच 27 पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के पुराने बाजार के समीप एक फाइनेंस कर्मी विशाल कुमार को सीने में गोली मार दी है। वसूली के बाद घर लौट रहे विशाल को बाइक सवार तीन अपराधियों ने घेरकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।


मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8-9 बजे एनएच 27 पर पुराने बाजार के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी विशाल कुमार पर हमला कर दिया। विशाल एक निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है और उस दिन देर शाम वसूली के बाद अपने घर लौट रहा था। अपराधियों ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन जैसे ही विशाल ने अपनी बाइक रोकी, एक अपराधी ने उसके सीने के दाहिने हिस्से में गोली मार दी।


गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायल विशाल को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है।


सूचना मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा, “एक फाइनेंस कर्मी को गोली मारी गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।” 


मनोज कुमार की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें