ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: बेख़ौफ़ अपराधियों ने ट्रैक्टर मिस्त्री को मारी गोली, इलाज के अभाव में मौत

Bihar Crime News: मोतिहारी में ट्रैक्टर मिस्त्री सुभान की गोली मारकर हत्या, मधुबन CHC में इलाज न मिलने से मौत। अपराधी फरार, पुलिस जांच शुरू।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के पास गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने ट्रैक्टर मिस्त्री सुभान की गोली मारकर हत्या कर दी है। घायल अवस्था में उन्हें मधुबन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी अब तक फरार हैं।


शिवहर जिले के डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री मधुबन में कई वर्षों से ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करते थे। गुरुवार देर शाम वह अपने बेटे के साथ बाइक से गैरेज बंद कर घर लौट रहे थे। लाही-लालगढ़ पथ पर बंजरिया गांव के पास अपाचे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उनका पीछा किया और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। सुभान को तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया।


स्थानीय लोगों ने घायल सुभान को तुरंत मधुबन CHC पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर के न होने से उनका इलाज नहीं हो सका, और उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


थानाध्यक्ष ने बताया है कि “एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।” पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।


सुभान की हत्या से उनके परिवार और बंजरिया गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने CHC में डॉक्टर की अनुपस्थिति को मौत का प्रमुख कारण बताया और स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और दोषी स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। 


रिपोर्ट: सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण | 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें