ब्रेकिंग
विकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटविकास के सभी मोर्चों पर बिहार पीछे क्यों है? आंकड़े जारी कर तेजस्वी ने खोल दी सरकार की पोल, दोनों डिप्टी सीएम को दे दी खुली चुनौतीबिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरारबिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाडायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट

Bihar Crime News: कृषि फार्म से बरामद हुआ नवविवाहिता का शव, 2 गिरफ्तार

Bihar Crime News: मोतिहारी के पीपराकोठी में नवविवाहिता कविता देवी का शव 10 फीट नीचे दफन मिला। पिता ने हत्या की जताई थी आशंका। पुलिस ने ससुर सहित दो को हिरासत में लिया, जांच जारी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मोतिहारी के पीपराकोठी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नवविवाहिता कविता देवी का शव एक कृषि फार्म में 10 फीट नीचे दफन मिला है। मृतका के पिता ने हत्या की आशंका कुछ दिन पहले ही जताई थी। पुलिस ने ससुर सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


पीपराकोठी थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव में मंगलवार को पुलिस ने एक कृषि फार्म की जमीन से नवविवाहिता कविता देवी का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान पिपराडीह निवासी कुंदन कुमार की पत्नी के रूप में हुई है। जिसकी शादी 26 अप्रैल 2025 को हुई थी। कविता के पिता शंकर राउत पताही थाना क्षेत्र के बखरी बाजार के निवासी हैं, उन्होंने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई थी।


शंकर राउत ने बताया कि 21 जून को सुबह 6:30 बजे उनके ससुर नरेश सिंह ने फोन कर सूचना दी कि कविता भोर में कहीं चली गई है। इसके बाद नरेश और कविता के पति कुंदन ने फोन नहीं उठाया। जब शंकर पिपराडीह अपने बेटी के ससुराल पहुंचे, तो वहां नरेश और कुंदन दोनों गायब थे। कविता की सास प्रभावती देवी ने बताया कि कविता घर से भाग गई है। शंकर के आवेदन के बाद पुलिस ने ससुर नरेश सिंह और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है।


मंगलवार को पुलिस ने पिपराडीह के कृषि फार्म से कविता का शव बरामद किया था। डीएसपी सदर 2 जितेश पाण्डेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीपराकोठी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें