ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

Bihar Crime News: मोतिहारी में बीच बाजार लड़की का मर्डर, प्रेम-प्रसंग में सनकी युवक ने चाकू गोदकर की हत्या

Bihar Crime News: मोतिहारी में बीच बाजार एक युवक ने लड़की का मर्डर कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में सनकी युवक ने चाकू घोंपकर लड़की की हत्या कर दी।

Bihar Crime News
मोतिहारी में बीच बाजार लड़की का मर्डर
© First Bihar
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मोतिहारी में बीते सोमवार की शाम एक सनकी युवक ने लड़की को चाकू गोदकर मार डाला। घटना जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र की है। मर्डर करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लड़की रामगढ़वा बाजार से सामान खरीदकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रामगढ़वा बाजार के मलाही टोला के पास युवक ने लड़की पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया।


सूचना मिलने के बाद रामगढ़वा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि सनकी युवक की पहचान कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम अंजलि था, वह रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नवकठवा गांव की रहने वाली थी। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की बात कही जा रही है। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया है कि युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें