ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...Bihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...

Bihar Crime News: बिहार में 17 वर्षीय नाबालिग संग सामूहिक दुष्कर्म, छापेमारी में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप की दिल दहलाने वाली घटना। सकरी थाना क्षेत्र में तीन युवकों पर आरोप, रिश्तेदार के शोर मचाने पर भागे। पुलिस ने जांच शुरू की, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में एक बार फिर अपराध की एक दिल दहलाने वाली घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सकरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है। गांव के ही तीन युवकों पर इस जघन्य अपराध का आरोप है। परिजनों के मुताबिक, पीड़िता मंगलवार रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और जबरन एक सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता के एक रिश्तेदार ने उसे संदिग्ध स्थिति में देखा और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।


जिसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने बुधवार सुबह सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार और एफएसएल अधिकारी प्रियंका ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की है और घटनास्थल से कुछ सबूत जमा किए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।


पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बुधवार शाम तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी, लेकिन थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।


उधर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इन तीनों आरोपी युवकों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चल रहा है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा और सभी दोषियों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें