ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में 'मेड इन जर्मनी' वाली आर्मी पिस्टल लेकर प्रेमिका के घर पहुंच गया युवक, अंधाधूंध दागी गोलियां

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

Bihar Crime News
प्रेमी ने अंधाधूंध दागी गोलियां
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में आए दिन अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा लग रहा है मानो अपराधियों को पुलिस का खौफ ही नहीं है। मुजफ्फरपुर में एक सनकी आशिक ने अपने अन्य दोस्तों के साथ मेड इन जर्मनी वाली आर्मी पिस्टल से प्रेमिका के घर के दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


घटना कथैया थानाक्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक, प्रेमी अपने अन्य दोस्तों के साथ कार से प्रेमिका के गांव पहुंचा था। प्रेमी ने प्रेमिका के घर वालों को धमकाने और दहशत फैलाने की नीयत से प्रेमिका के घर के दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद प्रेमी अपने अन्य सहयोगियों के साथ भागने लगा। लेकिन पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए फौरन कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी।   


पुलिस ने मोतीपुर सरैया रोड के धूमनगर हाईवे पर घेराबंदी की गई। जिसके बाद प्रेमी और उसके सहयोगियों ने जब पुलिस को देखा तो उन्होंने कार में बैठे-बैठे ही उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर की चेतावनी दी, तो सभी अपराधी भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने खदेड़ते हुए 3 आरोपियों को पकड़ लिया।


प्रेमी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने सुजीत और उसके 2 अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में अपराधियों के पास से की हथियार, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया है। साथ ही मुख्य आरोपी सुजीत के पास से एक पिस्टल ऐसा मिला है, जिसे सेना में ही सप्लाई किया जा सकता है और उस पर लिखा है कि मेड इन जर्मनी और यूज ओनली फॉर आर्मी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें