Bihar Crime News: खगड़िया के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने शहर के व्यस्त फ्लाई ओवर ब्रिज पर नीरज कुमार नामक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना के बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलीबारी का कारण भूमि विवाद हो सकता है। चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
इस घटना से शहर के व्यस्त इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग और परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर: अनिश



