ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar Crime News: महिला पुलिसकर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Crime News: कैमूर में महिला पुलिसकर्मी सरिता कुमारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी, गंभीर हालत में बनारस की गईं रेफर। ड्यूटी जाते समय हुआ हमला।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर जिले के कुदरा शहर में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। बाइक सवार बदमाशों ने महिला पुलिसकर्मी सरिता कुमारी को गोली मार दी है। वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए मधेपुरा जा रही थीं।


यह हमला बजरंग पैलेस के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुआ है। गोली सरिता की पीठ में लगी है, जिसके बाद उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बनारस के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार सरिता कुमारी मधेपुरा में अपनी ड्यूटी के लिए कुदरा रेलवे स्टेशन जा रही थीं। उनके पति बाइक चला रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से निशाना साधकर गोली चला दी। हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कुदरा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या बदमाशों की धमकी का मामला सामने आ सकता है, लेकिन अभी जांच जारी है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें