ब्रेकिंग
बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है

Bihar Crime News: तलवार से बहू की गर्दन काट सनकी ससुर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: खुशबू की मां, खैरा प्रखंड के दाविल गांव निवासी मैया देवी ने बताया कि तीन साल पहले उनकी बेटी की शादी रमन मांझी के साथ हुई थी। घटना के समय खुशबू अपने देवर के साथ खाना खा रही थी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के ईटा सागर गांव में शुक्रवार, 23 मई 2025 की रात करीब 8 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। घरेलू विवाद में एक सनकी ससुर ने अपनी 22 वर्षीय बहू खुशबू देवी की तलवार से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ससुर मौके से फरार हो गया।


मृतका खुशबू देवी, ईटा सागर गांव निवासी रमन मांझी की पत्नी थी। खुशबू की मां, खैरा प्रखंड के दाविल गांव निवासी मैया देवी ने बताया कि तीन साल पहले उनकी बेटी की शादी रमन मांझी के साथ हुई थी। घटना के समय खुशबू अपने देवर के साथ खाना खा रही थी। तभी उसके ससुर, खेलावन मांझी, वहां पहुंचे और खुशबू से विवाद शुरू कर दिया।


जानकारी के मुताबिक विवाद का कारण घरेलू खर्च को लेकर था। खुशबू ने ससुर से कहा कि वह केवल बड़ी बहू को घर का खर्च देते हैं, जबकि उन्हें कुछ नहीं दिया जाता। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में ससुर बीमार पड़ते हैं, तो केवल बड़ी बहू ही नहीं, बल्कि उन्हें भी उनकी देखभाल करनी होगी। इस बात से नाराज खेलावन मांझी ने घर में रखी तेजधार तलवार निकाली और खाना खा रही खुशबू की गर्दन पर पीछे से दो बार वार किया। इससे खुशबू की गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ससुर खेलावन मांझी की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद से फरार है।


धीरज सिंह की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें