ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Bihar Crime News: जमुई में महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: जमुई के गौराघाट नदी में अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा।

Bihar Crime News
घटनास्थल पर भीड़
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह पंचायत अंतर्गत गौराघाट की भूरहवा नदी में सोमवार देर रात एक अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति इतनी खराब थी कि पहचान संभव नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेजा और फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने भागलपुर भेजे हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।


सोमवार देर रात गौराघाट की भूरहवा नदी के किनारे झाड़ियों में स्थानीय लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। जांच करने पर वहां एक अज्ञात महिला का कंकाल पड़ा मिला। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और हड्डियां तक दिखाई दे रही थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बरहट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन, बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव, लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रातभर घटनास्थल पर डेरा डाले रहा।


मंगलवार सुबह फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा गया। जबकि फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने भागलपुर भेजे गए हैं। पुलिस के अनुसार, शव लगभग छह से सात महीने पुराना प्रतीत होता है, क्योंकि यह पूरी तरह सड़ चुका है और केवल हड्डियां बची हैं।


घटनास्थल से कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला है, जिससे मृतका की पहचान हो सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है, माना जा रहा है कि शव को सुनसान इलाके में फेंका गया होगा। मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।


बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव और लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच में जुट गई है। पिछले छह-सात महीनों में आसपास के थानों में दर्ज महिला गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। इसके अलावा, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।


जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया है, “गौराघाट नदी के पास एक अज्ञात महिला का कंकाल मिला है। साक्ष्य संकलित किए गए हैं, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक जांच के बाद मामले का खुलासा होगा। पुलिस इस रहस्य को जल्द सुलझाएगी।”


इस घटना से गौराघाट और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग असुरक्षा की भावना से घिरे हुए हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास मृतका की पहचान या घटना से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत बरहट या लक्ष्मीपुर थाना को सूचित करें।


रिपोर्ट: धीरज कुमार सिंह, जमुई

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें