ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Bihar Crime News: ₹1.05 करोड़ गबन मामले में पूर्व DPO गिरफ्तार, 12 फर्जी शिक्षकों को वेतन देने का आरोप

Bihar Crime News: ₹1.05 करोड़ के गबन के आरोपी पूर्व DPO शिवकुमार शर्मा गिरफ्तार, 12 फर्जी शिक्षकों को वेतन देने का आरोप, बेगूसराय से जमुई पुलिस ने दबोचा।

Bihar Crime News
₹1.05 करोड़ के गबन के आरोपी पूर्व DPO शिवकुमार शर्मा गिरफ्तार
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये के गबन के मामले में फरार चल रहे जमुई के पूर्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) शिवकुमार शर्मा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बेगूसराय से पकड़ा गया, वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


शिवकुमार शर्मा पर 12 फर्जी शिक्षकों को वेतन भुगतान करने का गंभीर आरोप है। इनमें कई शिक्षक कभी नियोजित ही नहीं हुए थे, जबकि कुछ वर्षों से कार्य से अनुपस्थित थे। इन अवैध वेतन भुगतान की वजह से सरकारी खजाने को कुल 1 करोड़ 5 लाख 98 हजार 832 रुपये का नुकसान हुआ है।


इस मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने 30 जनवरी 2024 को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बाद 5 फरवरी 2024 को जमुई सदर थाना में मामला दर्ज किया गया।


गौरतलब है कि शिवकुमार शर्मा 31 जनवरी 2025 को सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन इससे पहले ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी। जमुई एसपी मदन कुमार आनंद को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद जमुई एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित कर बेगूसराय में छापेमारी किया गया। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए जमुई एसपी और सतीश सुमन ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गबन में और कौन-कौन लोग शामिल थे।


जमुई से धीरज कुमार सिंह की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें